विराट कोहली-एबी डिविलियर्स नहीं, CSK का ये पावर हिटर है बेस्ट टी-20 फिनिशर, रहाणे ने बताया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स का एक पावर हिटर टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन फिनिशर है। ये कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्ये रहाणे का। उन्होंने किसका नाम लिया और किस कैटेगरी में किसे बेस्ट माना है, पूरा पढ़िए।
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (फाइल फोटो)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 सबसे छोटा फॉर्मेट माना जाता है। इसमें तेजी से रन बनाए जाते हैं। आखिर के ओवरों में काफी विस्फोटक बल्लेबाजी होती है, जिससे बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलती है। टी-20 क्रिकेट में आखिर के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए पारी को खत्म करने वाले बल्लेबाज को फिनिशर कहा जाता है। टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतर फिनिशर कौन है, इस सवाल का जवाब अलग-अलग व्यक्ति अपने-अपने हिसाब से दे सकता है। एबी डिविलियर्स को भी कई लोग बेहतर फिनिशर मानते हैं। विराट कोहली भी शुरुआत से लेकर अंत तक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अपने शुरुआती समय में विराट कोहली ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में कई बार ऐसा किया है। ऐसे में लोगों के मन में विराट कोहली के लिए भी एक बेहतर टी-20 फिनिशर की इमेज है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का इससे उलट मानना है। वे एबी डिविलियर्स और विराट कोहली को नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक पावर हिटर को टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन फिनिशर मानते हैं।

क्रिकबज के एक शो में रहाणे से सबसे बेहतर टी-20 खिलाड़ियों के बारे में पूछा जिसमें अलग-अलग तरह के सवाल थे। मसलन सबसे बेहतर सिक्स हिटिंग कौन करता है, सबसे अधिक गेम अवेयरनेस किसकी है। इस तरह के सवालों के साथ एक प्रश्न यह भी था कि टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशर कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए बिना कोई क्षण गंवाए रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। उन्होंने माना कि महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। उन्होंने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को इस श्रेणी से बाहर रखा।

अन्य सवालों के भी दिए जवाब

हालांकि, अन्य कैटेगरी के सवालों में उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के भी नाम लिए। रहाणे से पूछा गया सबसे बेहतरीन सिक्स हिटर इस फॉर्मेट का कौन है? उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। शॉट मेकिंग में विराट कोहली को श्रेष्ठ ठहराया। विकटों के बीच में सबसे बेहतरीन रन कौन भागता है इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। सबसे बेहतरीन क्रिकेट आई क्यू किस खिलाड़ी का है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने एबी डिविलियर्स का नाम लिया। पावर हिटिंग के मामले में भी रहाणे ने धोनी को ही बेहतर माना। गेम अवेयरनेस किसका सबसे बेहतरीन है इस सवाल के जवाब में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। पावरप्ले में सबसे बेहतरीन रन रेट के साथ बल्लेबाजी कौन करता है इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को श्रेष्ठ ठहराया।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें