फैजान ने छात्रा का आना-जाना किया दूभर: बुलंदशहर में गुस्साई मां ने युवक को सड़क पर चप्पल से पीटा, देखें वीडियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आरोपी युवक खुर्जा के मंदिर मार्ग स्थित नर्सिंग होम पर काम करता है। नजदीक में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा का पीछा करता था। बच्ची की मां ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
आरोपी को छात्रा की मां ने पीटा

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी कक्षा छठी की दस वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने पर मां ने दूसरे समुदाय के युवक को चप्पल से पीटा। आरोपी की हरकत से परेशान बच्ची ने घर से निकलना बंद कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी दस वर्षीय बच्ची नजदीकी निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। उनके घर के पास ही गंगा हेल्थ केयर सेंटर है, जिसमें खुर्जा देहात थाना के अगौरा चौकी क्षेत्र निवासी फैजान नौकरी करता है। आरोप है कि आरोपी फैजान स्कूल आते-जाते उनकी बेटी का पीछा करता है और अश्लील फब्तियां कसता है।

इसी के चलते उनकी बेटी स्कूल आने-जाने में भी घबराती है। बुधवार को वह देवी मंदिर के पास थीं तो उनकी बेटी स्कूल से आते वक्त उनसे घर की चाबी लेने आई थी। इसके बाद वह घर जा रही थी। आरोप है कि तभी आरोपी फैजान उसका पीछा करने लगा और बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

बच्ची भयभीत हो गई और आकर घटना की जानकारी मां को दी। पीड़िता तभी हेल्थ केयर सेंटर पहुंची, जहां आरोपी बैठा हुआ था। मां ने गुस्से में आकर आरोपी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।

हिंदू संगठनों में रोष, पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने बताया कि मंदिर मार्ग कॉलोनी पर हिंदू धर्म के लोग रहते हैं। जहां आस-पास दुकानों व क्लीनिक पर मुस्लिम धर्म के युवक काम करते हैं और अराजकता फैलाते हैं। कुछ दिनों पहले मंदिर मार्ग पर एक मुस्लिम युवक ने एकतरफा प्यार में हिंदू युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, अब मुस्लिम युवक मासूम बच्ची के पीछे पड़ गया। स्थानीय निवासी विकास हिंदू ने बताया कि पुलिस से मांग की गई है कि मंदिर मार्ग पर मुस्लिम धर्म की दुकान बंद होनी चाहिए, जिससे हिंदू धर्म की महिलाएं सुरक्षित रह सकें।

मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें