गाजियाबाद: भांजे की शादी में जा रहे दंपती को ट्रॉले ने रौंदा, महिला की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गाजियाबाद के रावली पर चुंगी नंबर तीन के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम

गाजियाबाद के रावली पर चुंगी नंबर तीन के पास मंगलवार को  तेज रफ्तार ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जनपद बागपत के मुगलपूरा पांडव रोड निवासी नूरहसन मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे बाइक से अपनी पत्नी शहनाज(45) के साथ मुरादनगर बंबा रोड स्थित कॉलोनी में अपने भांजे की शादी में शामिल होने आ रहे थे। वह रावली चुंगी नंबर तीन पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शहनाज बाइक से नीचे गिर गई और गन्ने से ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि  हादसे में नूरहसन मामूली रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा किया, इसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।  पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की गई है। चालक को हिरासत में लिया गया है।

एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगी और उन्हें ओवरलोड गन्ना न भरने की अपील करेगी। यातायात और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें