
गाजियाबाद: गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी इलाके में चाऊमीन की ठेली पर चाऊमीन खा रहे कंपैक्ट समाचार के पत्रकार एवं संपादक मनोज शर्मा पर चार से पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने मनोज शर्मा को घेरकर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान चाऊमीन की ठेली लगाने वाले युवक पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप है।
हमले में मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए सूत्रों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके चेहरे की चार हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है घटना के बाद इलाके में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले की सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर गाजियाबाद में आम नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।







