डीएम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील:गाजियाबाद में 17 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों पर हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने इसकी अध्यक्षता की और अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले एनजीओ, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है। उन्होंने एनजीओ, सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अभियान के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। डीएम ने यह भी कहा कि सेवा और सहयोग से जुड़े कामों को मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान में कुल 12 अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं।

अभियान के दौरान कई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। साथ ही, इन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बैठक का मुख्य मकसद अभियान को जनभागीदारी से बड़ा बनाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ना था।

बैठक में आदेश धामा, सौम्य सिंह रावत, ममता त्यागी उर्फ गीता टाय, बीना रंधावा, ज्योति गुप्ता, शालू पांडे, लव यादव, सुषमा गंगवार, संध्या श्रीवास्तव, प्रीतम सैनी, निभा श्रीवास्तव, परमजीत कौर, संजीव हुडा, तनुज गंभीर, जीतेन्द्र बच्चन, काजल छिब्बर, डॉ. शशि श्रीवास्तव, सुजल सक्सेना, रजनी ढौंडियाल जोशी, शैफाली गुप्ता, ज्योति सिंह, तुषार शर्मा, डॉ. नीलम शर्मा, उमेश शर्मा, मयंक चौधरी, मेघ राज अरोड़ा, नरेश कुमार और जगमोहन सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में वेद प्रकाश शर्मा, शशांक, रूबल कुमार, मोहित गौड़, दिव्यांश कुमार और राज शामिल रहे।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें