तुर्की ग्रीस को धमकाता रहता है. हालांकि दोनों ही देश नाटो सदस्य हैं, बावजूद इसके दोनों के बीच अविश्वास है. हाल के वर्षों में तुर्की अपनी स्थिति सुधारने के लिए रक्षा क्षेत्र में अरबों यूरो खर्च कर रहा है. इजरायल के साथ हथियारों के लिए उसकी डील इसी रणनीति का हिस्सा है.

ग्रीस सोमवार को इजरायल के साथ लगभग 3 अरब यूरो (3.5 अरब डॉलर) की कीमत वाले मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है. यह समझौता देश के बड़े मिलिट्री आधुनिकीकरण कार्यक्रम का हिस्सा है. देश की सुरक्षा परिषद ने इस समझौते को शुरुआती मंज़ूरी दे दी है. इसमें शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-रेंज वाले एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम शामिल हैं.
एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, “ग्रीक अधिकारी सोमवार को बाद में तेल अवीव में इज़राइली SIBAT और MAFAT डायरेक्टोरेट के साथ तीन तरह की मिसाइलों और रडार .
सिस्टम के लिए लगभग 3 अरब यूरो के चार समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे.”
आखिर ग्रीस को इतने भारी-भरकम हथियारों की जरूरत क्यों पड़ी. इसका दुश्मन कौन है. इसे… समझिए.
ग्रीस और तुर्की दुश्मनी
ग्रीस दक्षिणी-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित है. यह भूमध्य सागर से घिरा हुआ है और यूरोपीय संघ का सदस्य देश है. इसकी राजधानी एथेंस है. उत्तर में अल्बानिया, उत्तरी मैसेडोनिया और बुल्गारिया से सीमा लगती है, जबकि पूर्व में तुर्की से. ग्रीस की सबसे प्रमुख औरग्रीस की सबसे प्रमुख और लंबे समय से चली आ रही तनावपूर्ण दुश्मनी पड़ोसी तुर्की से है. दोनों देशों के बीच एजियन सागर के द्वीपों, समुद्री सीमाओं, हवाई क्षेत्र और साइप्रस द्वीप को लेकर ऐतिहासिक विवाद हैं. 1974 में साइप्रस पर तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप के बाद संबंध और बिगड़े हैं. आज भी कभी-कभी सैन्य तनाव और राजनयिक झड़पें होती रहती हैं, हालांकि दोनों नाटो सदस्य हैं.








