ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर देहात के रहने वाले हैं।

जिस बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप हुआ है, उस बस कंपनी के मालिक का बयान सामने आया है। कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता ने कहा कि बस मरम्मत के लिए तिमारपुर (दिल्ली) भेजी गई थी। अगले दिन प्रशासन ने बस जब्त कर ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार किया। दोनों कानपुर देहात के हैं और दो साल से कार्यरत थे। उनके आधार कार्ड पुलिस को सौंपे गए।
बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 की बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।








