गाजियाबाद चौकी ब्लास्ट: भड़के BJP विधायक, बोले- ’72 हूरों के पास भेजेंगे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट मामले में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त बयान दिया है. आरोपियों को जल्द 72 हूरों के पास भेजा जाएगा.

गाजियाबाद के वसुंधरा चौकी ब्लास्ट मामले में लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बयान सामने आया है. उन्होंने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और आरोपियों को सख्त जवाब देने की बात कही. विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को 72 हूरों के पास भेजने का काम करेगी. उन्होंने लोगों से दीपावली का त्योहार बिना किसी डर के मनाने की अपील भी की. साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में घुसकर मरेंगे.

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, “इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की चौकी में आतंकी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि यह योगी जी की पुलिस है. योगी सरकार में जिहादियों की इस नीच हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दीपावली के महापर्व पर हुई इस घटना के लिए मैं प्रदेश और देश के सम्मानित भाई-बहनों से कहना चाहता हूं कि योगी सरकार में बहुत जल्द गाजियाबाद पुलिस इन सभी जिहादियों को 72 हूरों के पास भेजने का काम करेगी.”

पाकिस्तान में भी घुसकर मारेंगे: बीजेपी विधायक

विधायक ने आगे कहा, “दीपावली पर किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. सभी लोग आराम और आनंद के साथ अपना त्योहार मनाएं. इन जिहादियों को ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे इनकी सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी.अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में भी घुसकर मारेंगे. केंद्र में माननीय मोदी जी की सरकार है. हम ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे. लोग भरोसा रखें.”

बता दें गाजियाबाद पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. इसमें दावा किया गया है कि तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान ने यह ब्लास्ट करवाया हो सकता है.

संगठन ने कथित तौर पर दावा किया है कि गाजियाबाद में भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें