गाजियाबाद में खूनी साजिश: पत्नी का जिम ट्रेनर से अफेयर, बीवी ने प्रेमी ने कराया अटैक; पहले पति से लिया था तलाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
इंदिरापुरम में एक नकाबपोश ने सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया पर चाकू से हमला किया। सोते हुए शशांक पर 12 बार चाकू से वार किए गए। हमले के दौरान पड़ोसी आ गए, जिसके बाद नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गया।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के वसुंधरा सेक्टर-1 इलाके में सोमवार सुबह घर में सो रहे सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथारिया (भारत सरकार के पोस्टल विभाग में तैनात) पर एक नकाबपोश ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया।

उनके सिर, पेट, सीने, गर्दन और हाथ पर 10-12 बार हमला किया गया। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए तो नकाबपोश मौका पाकर भाग निकला। वहीं, घायल अकाउंटेंट साहस दिखाते हुए बाहर आए तो आसपास के लोगों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल रितेश की शिकायत पर उनके भाई शशांक की पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी प्रताप (जिम संचालक) के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की साजिश आदि समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रेम संबंध की बात सामने आई।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से झांसी के पुरानी परसठ गंधीदर निवासी रितेश कंथारिया ने दी शिकायत में बताया कि उनका भाई शशांक कंथारिया (35) वसुंधरा सेक्टर-1 में पत्नी प्रिया शर्मा और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहते हैं।
शशांक और उनकी पत्नी प्रिया शर्मा दोनों ही दिल्ली के करोलबाग स्थित पोस्टल विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। शशांक की तैनाती के एक साल बाद प्रिया की नौकरी लगी थी। एसीपी ने बताया कि फरवरी-2026 में प्रिया ने वसुंधरा स्थित फिटनेस हैड क्वार्टर जिम ज्वाइन किया था। वहां पर उसकी मुलाकात शामली के बझेड़ी गांव निवासी प्रताप सिंह (जिस संचालक/ट्रैनर) से हुई थी। बकौल तहरीर कुछ दिन बाद ही प्रिया ने निजी तौर पर ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिम ट्रैनिंग के दौरान प्रिया और प्रताप में नजदीकी बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन इसकी भनक शशांक को लग गई। उन्होंने, इस मसले पर प्रिया का विरोध करना शुरू किया तो दोनों में अकसर झगड़ा रहने लगा।
पड़ोसियों ने भी आए दिन झगड़े की बात की पुष्टि की है। एसीपी के मुताबिक, प्रिया और प्रताप के बीच में शशांक रोड़ा बन रहा था और रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिश रखी। प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में घुसकर शशांक पर चाकू से 12 बार जानलेवा हमला कर उनको घायल कर दिया।
पड़ोसियों ने शशांक को इंदिरापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहले पति से लिया तलाक और दूसरे को रास्ते से हटाने की साजिश

पुलिस के अनुसार, प्रिया शर्मा की वर्ष 2018 दिल्ली में बेराजगार पति से पहली शादी हुई तो दोनों के बीच रोज लड़ाई-झगड़ा होता। हालांकि दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया ने वर्ष 2019 में शशांक से प्रेम विवाह कर दूसरी शादी की। उनकी साढ़े तीन साल की बच्ची भी है। पुलिस ने फिलहाल बच्ची को मौसी के सुपुर्द कर दिया है।

संदेह से बचने के लिए दो मिनट का अंतर

आरोप है कि वारदात के दौरान प्रिया और प्रभात ने साजिश के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा। सुबह 5:30 बजे प्रिया हर दिन की तरह घर से जिम के लिए निकल गई, जबकि पति शशांक घर में सोते रहे। उसके निकलने के करीब दो मिनट बाद 5:32 बजे प्रताप फ्लैट में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि समय का खेल इसलिए खेला गया कि दोनों के एक साथ घर में मौजूद रहने पर किसी को संदेह न हो।
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें