जब फरिश्ता बन पहुंची पुलिस: रोती हुई मिली ढाई साल की बच्ची, सकुशल परिजनों से मिलाया, घरवालों के छलक पड़े आंसू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
18 अक्तूबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र में पीआरवी-9270 की टीम को एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। पुलिसकर्मी बच्ची को सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे। उम्र कम होने के कारण बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी
पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा

साहिबाबाद थाना लिंक रोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लावारिस हालत में मिली ढाई साल की मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र में पीआरवी-9270 की टीम को एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में रोती हुई मिली थी। पुलिसकर्मी बच्ची को सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे। उम्र कम होने के कारण बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयासों से कुछ ही समय में बच्ची के परिवार की जानकारी मिल गई।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि धर्मराज अपनी पत्नी गीता के साथ वर्तमान में झंडापुर, थाना लिंक रोड क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब ढाई साल (दो वर्ष छह माह) की बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गाजियाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें