एनसीआर में अचानक बदला मौसम: हापुड़ में बारिश के साथ ओले पड़े, गाजियाबाद में चलीं तेज हवाएं; मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
आज दोपहर हापुड़ जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और काले बादल छा गए। इस दौरान हापुड़ समेत सिंभावली व बाबूगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़े।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

एनसीआर में आज दोपहर अचानक से मौसम बदल गया। हापुड़ में आसमान पर काले बादल छा गए और इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हापुड़ समेत विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में भी मौसम बदल गया है। जीटी रोड पर तेज आंधी चल रही है। इसी बीच सड़क पर गुजरते वाहन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम के इस बदलाव से जिले के कई क्षेत्र प्रभावित हुए। हापुड़ शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ओले गिरे। सिंभावली और बाबूगढ़ ब्लॉक के कई गांवों से ओले पड़ने की सूचना मिली है। इनमें मुदाफरा, हरनाथपुर कोटा, सरावनी, गोहरा आलमगीरपुर, धनवाली उर्फ अटा, मुक्तेश्वर, मत नोरा, छतनोरा, औरंगाबाद और बहरामपुर बाढ़ली जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
धान की निकासी पर असर
बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर धान की निकासी पर पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने से धान की कटाई का काम रुक गया है। कटे हुए धान को खेतों से बाहर निकालने में भी मुश्किल आ रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। यह मौसमी घटना किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें