Hindi News uttar-pradesh ghaziabad गाजियाबाद में प्रदूषण पर लगाम: 1 अक्टूबर से ‘नो PUCC, नो फ्यूल’, BS-4 से नीचे के वाहन होंगे स्क्रैप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद में प्रदूषण रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एक अक्टूबर से ‘नो पीयूसीसी नो फ्यूल’ अभियान शुरू होगा, जिसमें बीएस चार से नीचे के वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा और बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।

गाजियाबाद। प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। इसको लेकर सभी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जिले में प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए कार्य करेंगे।

यह निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान हुई मीटिंग के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए हैं।

उनका कहना है कि जिले में बीएस चार श्रेणी से नीचे के वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। जिन वाहनों का वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा, उनको ईंधन नही दिया जाएगा। इस संबंध में एक अक्टूबर से जिले में नो पीयूसीसी नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की जाएगी।

बिना पीयूसीसी वाले वाहनों की कैमरों से निगरानी

सभी पेट्रोल पंपों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाने का कार्य जल्द ही कराया जाएगा, जिससे कि जिन वाहनों का पीयूसीसी नहीं है, उनकी पहचान की जा सके। इसके अलावा कूड़ा जलाने व पराली जलाने की घटना को रोका जाएगा, इसके लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति पराली या कूड़ा जलाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर धूल न उड़े, इसके लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी नगर निगम व जीडीए द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम, जीडीए व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही कराने के लिए कहा गया है, जिससे कि सड़कों पर धूल न उड़े।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें