सहारनपुर PNB में 17 करोड़ की नकली करेंसी मामले में आरोपी मैनेजर गिरफ्तार, चंडीगढ़ में NIA का बड़ा एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Saharanpur PNB Fake Currency Scam: सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी नोट मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।
सहारनपुर पीएनबी के करेंसी चेस्ट में फर्जी नोटों के मामले में आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से मिले 17 करोड़ 29 लाख रुपये के जाली नोट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में एनआईए की ओर से चंडीगढ़ में एक्शन हुआ। फर्जी नोट मामले में मैनेजर अमित कुमार को आरोपी बनाया गया था। वह लगातार फरार चल रहा था। वहीं, इस मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई थी। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। एनआईए की ओर से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस घपले की परतें खुलने की संभावना बढ़ी है।

29 अगस्त को आया था मामला

पंजाब नेशनल बैंक के सहारनपुर करंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद होने की जानकारी 29 अगस्त को सामने आई थी। मामले में सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों को आरोपी माना। इसके बाद बैंक मैनेजमेंट ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद एनआईए ने 3 सितंबर को अपने स्तर पर केस दर्ज कर दोबारा मामले की जांच शुरू की।

एनआईए की जांच में बैंक मैनेजर अमित कुमार को फरार आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया। एनआईए ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी का कहना है कि तहकीकात चल रही है। एजेंसी का लक्ष्य नकली नोटों से जुड़ी पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है। आने वाले समय में इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां की संभावना भी जताई जा रही है।

कई बिंदुओं पर जांच

पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए जाने को लेकर कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच का सबसे महत्वपूर्ण पहलू नकदी के आने-जाने नोटों की गिनती और वेरिफिकेशन से जुड़ी प्रक्रिया को माना जा रहा है। संबंधित दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश चल रही है कि नकदी से जुड़े कामकाज में कौन-कौन से कर्मचारी शामिल थे?

इस मामले में बैंक परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है। सहारनपुर के एसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि पूर्व बैंक मैनेजर अमित कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनआईए की ओर से जांच की जा रही है। जांच में सामने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें