Delhi Satya Niketan Building Collapsed News Live Updates: दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा बिल्डिंग हादसा हुआ है। इमारत भरभराकर गिरने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य राहत दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। इधर सीएम रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों को बख्शेंगे नहीं। पढ़ें सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में MCD का एक्शन, पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड
* राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
* रणवीर सिंह, SE, साउथ जोन
* ललित कुमार गोयल, EE (बिल्डिंग), साउथ जोन
* सुनील चौहान, AE (बिल्डिंग), साउथ जोन
* आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग)
दिल्ली बिल्डिंग हादसे को लेकर NDRF महानिरीक्षक बुंदेला ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- हमारी 2 टीम रेस्क्यू कार्य में लगी
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 7 हुआ
बिल्डिंग के मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए बनाई गईं 10 टीम, तीन राज्यों में चल रही छापेमारी
सत्य निकेतन हादसे पर उपराज्यपाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
दिल्ली नगर निगम ने सत्य निकेतन में ‘जर्जर’ भवन को गिराने का दिया आदेश
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला एक इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत होने के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ा फैसला लिया है। एमसीडी ने एक और इमारत को जर्जर और खतरनाक स्थिति में पाए जाने पर उसके मालिक को तीन दिन के भीतर संरचना को गिराने का आदेश दिया है। एमसीडी के बयान के अनुसार, रविवार को जो इमारत ढही उसकी संपत्ति संख्या 14 थी। दिल्ली नगर निगम ने सत्य निकेतन स्थित संपत्ति संख्या 13 के लिए रविवार को एक आदेश जारी कर उसके मालिक या कब्जाधारक को संरचना को गिराने का निर्देश दिया। इस आदेश में कहा गया कि इस ‘जर्जर’ भवन से निवासियों, आगंतुकों, राहगीरों और आसपास की इमारतों को खतरा है। यह नोटिस एमसीडी के दक्षिण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता (भवन)-प्रथम द्वारा दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 की धारा 348 (491 के तहत पढ़ा जाए) के तहत जारी किया गया।








