गाजियाबाद में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, जातिवादी राजनीति के खिलाफ उठाई आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद, 31 अगस्त 2026। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं पर कथित जातिवादी कृत्य के आरोप और उसके बाद कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी की ओर से घंटाघर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सामाजिक न्याय और संवैधानिक समानता की मांग उठाई।

गाजियाबाद में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन,

धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

वीर सिंह जाटव ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी की कथित घटना में संवैधानिक एवं सामाजिक मूल्यों का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कार्रवाई की निंदा की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ पार्टी की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हल्द्वानी की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें