गाजियाबाद में 7वीं की छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर दी जान, स्‍कूल टीचर पर टॉर्चर करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghaziabad News: सातवीं की छात्रा ने हाईराइज सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। दावा है कि बच्‍ची कई दिनों से अपने दोस्‍तों से सुसाइड करने के तरीके पूछ रही थी।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में 7वीं कक्षा की छात्रा ने हाईराइज सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। वह साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने थी। आरोप है कि स्कूल की टीचर आए दिन बच्ची को टॉर्चर करती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने मौत को गले लगा दिया। दावा है कि बच्ची बीते कई दिनों से टीचर के बारे में अपनी डायरी में लिख रही थी। उसने अपने दोस्तों से सुसाइड करने के तरीकों के बारे में बातचीत की थी।

यह घटना साहिबाबाद के गुलमोहर अपार्टमेंट की है। आरोप है कि छात्र गणित में बेहद कमजोर थी। इस वजह से स्‍कूल में एक टीचर उस पर टॉर्चर करते थे। छात्र ने अपनी डायरी में कई घटनाओं का जिक्र किया है। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्‍महत्‍या कर ली।

पुलिस ने स्‍कूल प्रबंधन से साधा संपर्क

मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बच्‍ची के घरवालों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। स्‍कूल प्रबंधन से भी इस मामले में संपर्क साधा गया है।

स्कूल डायरी में लिखा था दर्द

परिजनों का कहना है कि छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोप है कि गणित विषय में कमजोर होने के कारण स्कूल की टीचर उसे कक्षा में अन्य छात्रों के सामने लगातार अपमानित और प्रताड़ित कर रही थीं। इस उत्पीड़न से छात्रा लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव में थी। घटना से पहले छात्रा ने अपनी स्कूल डायरी में शिक्षिका के रवैये और खुद पर बीत रही मानसिक परेशानी का जिक्र किया था।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें