गाजियाबाद: इंदिरापुरम से वैशाली तक 84 भूखंडों की नीलामी आज, पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद के हिंदी भवन में आज जीडीए की 84 भूखंडों की नीलामी होगी, जिनमें 62 इंदिरापुरम के हैं। इनमें आवासीय, व्यावसायिक और मिक्स लैंड यूज सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखंड शामिल हैं, जिससे प्राधिकरण को शहर के विकास के लिए अच्छी आय की उम्मीद है।

गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में 84 भूखंडों की आज हिंदी भवन सभागार में नीलामी होगी। इनमें सबसे अधिक 62 भूखंड इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना के हैं। पहली बार पांच मिक्स लैंड यूज भूखंड भी नीलामी में शामिल किए गए हैं।

18 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित इन भूखंडों का इस्तेमाल स्वीकृत नक्शे के आधार पर आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

नीलामी में 120 से लेकर सात हजार वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। इनमें आवासीय, व्यावसायिक, दुकान, होटल, क्योस्क, ग्रुप हाउसिंग समेत विभिन्न श्रेणी के भूखंड हैं। मधुबन बापूधाम में औद्योगिक, इंद्रप्रस्थ योजना में ग्रुप हाउसिंग और वैशाली, कौशांबी, कर्पूरीपुरम, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर व यूपी बार्डर में भी अलग-अलग श्रेणी के भूखंड रखे गए हैं

प्राधिकरण को बेहतर आय की उम्मीद

इनमें स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और हेल्थ सेंटर के भूखंड भी शामिल हैं। उक्त जानकारी देते हुए जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नीलामी सुबह 11 बजे आरंभ होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भूखंड बिक्री की मांग को देखते हुए प्राधिकरण को बेहतर आय की उम्मीद है, जिसको शहर के विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें