गाज़ियाबाद में बारिश का कहर! CCTV में कैद हुई गार्ड की मौत,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद में गुरुवार शाम 6 बजे सड़क पर भरे बारिश के पानी में करंट उतरने से एक सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा न्याय खंड-1 स्थित एक पार्क के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 28 साल के बबलू इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वह किसी काम से सड़क पार कर पार्क के पास से गुजर रहा था। हाल की बारिश के कारण वहां जलभराव था। इसी दौरान पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़ा।

लोगों ने बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बची जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘घर में सबसे छोटा था, अभी शादी भी नहीं हुई थी’

मृतक की भाभी ने बताया कि बबलू घर का सबसे छोटा सदस्य था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पार करते समय पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। उनका कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से परिवार को कोई सहायता नहीं मिली है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बारिश के दौरान खुले बिजली के तार या विद्युत व्यवस्था में खराबी के कारण पानी में करंट उतर गया, जिससे एक युवक की जान चली गई।

यह घटना बारिश के मौसम में जलभराव और बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

गाजियाबाद में पानी में उतरा करंट, सिक्योरिटी गार्ड की मौत:
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें