गाजियाबाद: मोदीनगर की मोदी डिस्टिलरी में भीषण आग, स्प्रिट से भरे दो टैंकर फटे

मोदी डिस्टिलरी में भीषण आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित मोदी डिस्टिलरी में शनिवार को स्प्रिट से भरे कंटेनरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते स्प्रिट से भरे दो टैंकरों में जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग करीब एक घंटे पहले लगी थी। आग तेजी से फैलने के कारण डिस्टिलरी परिसर के अंदर पहुंचने में दमकल कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल चार फायर टेंडर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया जाएगा। राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं, जब

मोदी डिस्टिलरी में स्प्रिट से भरे कंटेनरों में लगी आग।

कि दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें