हिमाचल में दो युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल, नशा और प्रेम संबंध की चर्चा के पीछे क्या है सच्चाई?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

शिमला। हिमाचल प्रदेश से दो युवतियों के बीच मारपीट का एक कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। करीब 12 मिनट लंबे इस वीडियो में दोनों युवतियां आपसी विवाद के दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती और अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों के बीच विवाद निजी कारणों से हुआ। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर कई आरोप लगाती नजर आती हैं। बातचीत के दौरान पैसों के लेन-देन, सिगरेट पीने और कथित प्रेम संबंधों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है और दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ मारपीट करती दिखाई देती हैं।

वीडियो में दो युवक भी आए नजर

वायरल वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद एक युवक पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करता दिखाई देता है। वहीं, एक अन्य युवक के बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। हालांकि, इन दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

युवतियों की पहचान को लेकर अलग-अलग दावे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही एक युवती हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी युवती भी राज्य के किसी अन्य क्षेत्र की निवासी होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है।

एएसपी सोलन ने क्या कहा?

जिला सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजकुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें