कासगंज में हजारा नहर में डूबे युवक का शव मिला:NDRF ने तलाश अभियान के बाद अवनीश का शव निकाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कासगंज:ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर नहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया. युवक की पहचान अवनीश पुत्र नारायण निवासी नगला भूरा के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, रविवार 8 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अवनीश के भगवंतपुर नहर में डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी की फ्लड कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया.

काफी देर तक नहर में तलाश की गई, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद सोमवार 9 नवंबर को गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने नहर में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया.

काफी प्रयासों के बाद एनडीआरएफ की टीम ने अवनीश का शव नहर से बरामद कर लिया. शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने शव को तत्काल वाहन से जिला अस्पताल कासगंज की मोर्चरी में भिजवाया, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य संकलित किए. पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें