गाजियाबाद में BEd छात्राओं ने कॉलेज पर लगाए आरोप:फीस जमा करने के बाद भी रिजल्ट में इंटरनल मार्क्स में गैरहाजिर दिखाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद में भोजपुर के एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज की BEd 2022-24 बैच की छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि पूरी फीस जमा करने के बावजूद फाइनल रिजल्ट में उन्हें इंटरनल मार्क्स में अनुपस्थित दिखाया गया। रिजल्ट ठीक कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग रकम मांगी जा रही है।

छात्राओं के मुताबिक, उन्होंने BEd के दोनों साल की फीस जमा की थी। प्रैक्टिकल के लिए हर साल 3 हजार रुपए अलग से लिए गए। इसके अलावा प्रैक्टिकल के समय फीस पूरी न होने की बात कहकर प्रत्येक छात्रा से करीब 10 हजार रुपए और जमा कराए गए। छात्राओं का कहना है कि पैसे जमा करने के बाद उन्हें रिजल्ट में कोई परेशानी नहीं होने का भरोसा दिया गया था।

छात्रा प्रिया गंगवार ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद कॉलेज से संपर्क किया तो अलग-अलग छात्राओं से अलग रकम मांगी जा रही है। किसी से 12 हजार, किसी से 14 हजार और किसी से 20 हजार रुपए तक मांगे जा रहे हैं।

शुक्रवार को छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने एडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।छात्राओं का कहना है कि रिजल्ट में सुधार नहीं हुआ तो उनके भविष्य पर असर पड़ेगा। प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है और आवेदन के लिए BEd की मार्कशीट जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द रिजल्ट ठीक कराने की मांग की है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें