25 हजार का इनामी हाजी सलमान चित्तौड़ से गिरफ्तार, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी टांग तोड़ने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Nand Kishore Gurjar: गाजियाबाद पुलिस ने राजस्‍थान के चितौड़गढ़ से 25 हजार के इनामी हाजी सलमान को अरेस्‍ट कर लिया है। वह लोनी विधायक को अपशब्‍द बोलने के मामले में आरोपी है।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और हाजी सलमान (फाइल फोटो

 

विभु मिश्रा, गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपशब्‍द बोलने के मामले में आरोपी हाजी सलमान को पुलिस ने राजस्‍थान से गिरफ्तार कर लिया है। हाजी पर 25 हजार का इनाम था। स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच ने उसे चितौड़गढ़ से अरेस्‍ट किया है। हाजी सलमान ने लोनी विधायक की टांग तोड़ने की धमकी दी थी।

हाजी सलमान गोरी पट्टी, लोनी का निवासी है। पुलिस टीम ने राजस्थान में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की। उसे चित्तौड़गढ़ के बीजयपुर क्षेत्र में हिरासत में लिया गया। विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़े मामले में सलमान की तलाश चल रही थी।

 दिन पहले आया था सलमान का वीडियो

सलमान का एक वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था जिसमें उसने लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। यहां तक कि उन्हें लंगड़ा कहते हुए उनकी दूसरी टांग भी तोड़ने की धमकी दी थी।

फर्जी मुठभेड़ में मारने की जताई आशंका

सलमान के हिरासत में लिए जाने के बाद उसके अधिवक्ताओं और परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अधिवक्ता नदीम अख्तर ने बीजयपुर पुलिस थाने को ईमेल भेजकर शिकायत की है। इसमें आशंका जताई गई है कि सलमान को फर्जी पुलिस मुठभेड़ में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। शिकायत के जरिए उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा के साथ हिरासत की जगह, समय और कारण की जानकारी सुरक्षित रखने की मांग की गई है। इसके अलावा उसके आवागमन से संबंधित डिजिटल और सीसीटीवी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

शिकायत में हिंदू रक्षा दल से संबंधित गतिविधियों के पूर्व विवाद का भी उल्लेख किया गया है और विशेष सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है। क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम अब हाजी सलमान से पूछताछ करेगी। पुलिस विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के पीछे किसका इशारा या सह था और इस प्रकरण में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाएगी।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें