Krishna Janmashtami 2026 Shubh Muhurat Kya Hai: आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. आज श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11:57 मिनट से 12.42 मिनट तक रहेगा. यानी पूजा के लिए आपको सिर्फ 45 मिनट का समय मिलेगा.

Krishna Janmashtami 2026 Shubh Muhurat: आज देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्ण जयंती, यदुकुलाष्टमी और अष्टमी रोहिणी के नामों से भी जाना जाता है. हर साल यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व भगवानविष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है.
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की उपासना की जाती है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से भगवान का श्रृंगार करते है..लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाता है, सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाए जाते हैं और उन्हें पालने में बैठाकर झुलाया जाता है. तो आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर आज रात लड्डू गोपाल के पूजन का क्या मुहूर्त रहेगा.
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2026 Shubh Muhurat)
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की तिथि 4 सितंबर यानी आज अर्धरात्रि में 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो चुकी है, जो कि 5 सितंबर की रात 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी. ..आज श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, जिसके लिए कुल 45 मिनट मिलेंगे. इसी अवधि में लड्डू गोपाल का जन्म .. होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा.








