Ghaziabad News: महिला हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का सिपाही सचिन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित एक निजी होटल में रविवार को दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल के आत्महत्या मामले में बुधवार को साहिबाबाद पुलिस ने उसके साथी हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का सिपाही सचिन गिरफ्तार
एसीपी अतुल सक्सेना ने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को सचिन कुमार निवासी लोनी को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध की बात जांच में सामने आई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला हेड कांस्टेबल उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादीशुदा था और दूसरा विवाह नहीं करना चाहता था।
एसीपी ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस को करने चाहिए। बता दें कि रविवार को राजेंद्र नगर चौकी पुलिस से सूचना मिली कि कांस्टेबल अस्पताल में मृत अवस्था में मिली हैं। पुलिस ने बताया कि होटल में मृत पाई गई थीं।
पिता ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिले
पीड़ित पिता ने कहा कि आरोपी सचिन को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उसके कारण ही आज उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है।उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है।
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें