गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पैर में गोली लगी है। उनके पास से तमंचे, कारतूस, चांदी की टिक्की और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार।

 गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, चांदी की टिक्की और चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों बदमाशों के पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम 5/6 की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक तेजी से कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी पर आरोपियों को पकड़ लिया।

तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिबाबाद निवासी साहिर उर्फ शाहनूर और दिल्ली सुंदर नगरी निकासी करण उर्फ काला बताए। दोनों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग करते थे। बरामद बाइक को दिल्ली से चोरी किया था।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें