GDA के सीलिंग आदेश के बाद भी निर्माण पर उठे सवाल, शिकायत पर प्राधिकरण का जवाब- ‘जांच के बाद होगी कार्रवाई’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सूचना स्रोत आदर्श कुमार गुप्ता | गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के ज़ोन-3 अंतर्गत NDRF रोड, कैलाश पुरम/कृष्णा गार्डन क्षेत्र में स्थित एक निर्माण स्थल एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी निर्माण को लेकर GDA ने 30 जून 2026 को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-28 के तहत सीलिंग का आदेश जारी किया था।

“GDA ने किया था सील,

 

GDA के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, निर्माणकर्ता के रूप में श्री सर्वदेव शर्मा का नाम दर्ज है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि खसरा संख्या 174/7, ग्राम हरसांव स्थित उक्त निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र एवं ले-आउट के किया जा रहा था। इससे पहले 17 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने का उल्लेख करते हुए सक्षम प्राधिकारी ने संबंधित निर्माण एवं उससे जुड़ी सुविधाओं को सील करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, अब स्थानीय स्तर पर सामने आ रही तस्वीरों और जानकारी के आधार पर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसी स्थान पर एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू हो गया है? यदि यह वही स्थल है जिस पर GDA ने सीलिंग का आदेश जारी किया था, तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि निर्माण दोबारा किस आधार पर हो रहा है। क्या संबंधित निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं, या फिर बिना अनुमति कार्य जारी है? यदि स्वीकृतियां नहीं हैं, तो अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

लिंग के बाद फिर निर्माण! GDA के सामने जवाबदेही का बड़ा सवाल।"
“सीलिंग के बाद फिर निर्माण! GDA के सामने जवाबदेही का बड़ा सवाल।”

 

GDA ने शिकायत का दिया जवाब

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत किए जाने के बाद GDA Ghaziabad के आधिकारिक अकाउंट से जवाब भी दिया गया। प्राधिकरण ने अपने उत्तर में लिखा—

ज़ोन-3 में सीलिंग के बाद निर्माण के दावे, GDA की जांच पर टिकी निगाहें।”

“कार्यवाही, आपकी शिकायत को शिकायत संख्या GDA74855 के अंतर्गत प्रवर्तन ज़ोन-3 को प्रेषित किया गया है। कृपया प्रतीक्षा करें, संबंधित अनुभाग द्वारा प्रकरण पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”

इस जवाब के बाद यह स्पष्ट है कि शिकायत को आधिकारिक रूप से दर्ज कर संबंधित प्रवर्तन ज़ोन-3 को भेज दिया गया है।

अब निगाहें GDA की कार्रवाई पर

GDA के जवाब के बाद अब कार्रवाई का इंतज़ार!”

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत दर्ज होने और GDA की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आखिर वास्तविक कार्रवाई कब तक होती है? क्या प्रवर्तन ज़ोन-3 मौके पर जांच करेगा? क्या यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो दोबारा सीलिंग या अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी? या फिर संबंधित निर्माण के पास सभी आवश्यक स्वीकृतियां मौजूद हैं?

इन सभी सवालों का जवाब अब गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की आगामी कार्रवाई से मिलेगा। स्थानीय नागरिकों की भी यही अपेक्षा है कि प्राधिकरण अपने आश्वासन के अनुरूप जल्द जांच पूरी कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे और यदि किसी प्रकार का नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।

RED7 NEWS इस पूरे मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए है। जैसे ही GDA की ओर से आगे की कार्रवाई या आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें