गाजियाबाद में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था, Video हुआ वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद के एक मॉल में युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान युवक हाथ में चाकू लिए था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गाजियाबाद में मॉल नें युवती से मारपीट।

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक इंदिरापुरम के एक मॉल में एक युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान युवक हाथ में चाकू भी लिए हुआ था। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया मॉल में स्थित California Burrito में काम करने वाली एक हिंदू युवती के साथ प्रताप विहार निवासी मुस्लिम युवक ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं युवती की अपने स्टोर पर काम करने वाले एक अन्य युवक से भी दोस्ती है। इसी बात से गुस्सा युवती का प्रेमी आज सुबह मॉल में पहुंचा और स्टोर के किचन में घुस कर वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती को जमकर पीटा।

पुलिस जांच के लिए मॉल में पहुंची

इस पूरी घटना के दौरान मॉल में घूमने आए किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी जांच के लिए इंदिरापुरम के मॉल में पहुंची। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मऊ में प्रेम प्रसंग में हत्या

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से भी प्रेम प्रसंग में हत्या एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शादीशुदा महिला के प्रेम संबंधों की उलझन में प्रेमी की जान चली गई। ढाई साल से अपने पति से अलग रह रही महिला की दोस्ती असगर अली से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला के 5 बच्चे भी थे। इसके बाद महिला की नजदीकियां आकाश राव से बढ़ने लगीं। जब असगर को महिला के दूसरे संबंधों का पता चला, तो उसने महिला के साथ मारपीट भी की। मारपीट से नाराज महिला ने अपने नए प्रेमी आकाश राव के साथ मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। ( रिपोर्ट: Anand Vishwakarma )

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें