गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा को लेकर लिया फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए।

गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।

 

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।

कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी प्रभावित होगा। ऐसे में स्कूल की संचालन भी संभव नहीं है।

ऑनलाइन चलेंगी क्लास 

इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे लेकिन, ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

शहर के सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

12 अगस्त तक लागू रहेगा आदेश

स्कूल बंद रखने का यह आदेश 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया गया है। जिलाधिरारी ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें