बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Balrampur Crime: पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मौके से दो देसी तमंचे की बरामद किए गए है। एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर है।

Balrampur Crime: पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मौके से दो देसी तमंचे की बरामद किए गए है। एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर है।

 

बलरामरपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार देर शाम की एक घटना ने पूरे जिले में खलबली मचा दी। घर के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्य खून से लथपथ पड़े मिले।

मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरि, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और दस माह का मासूम जयदीप शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बजरंग गिरि ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी और उसके बाद बजरंग गिरि ने खुद को गोली मार ली।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय का कहना है कि बजरंगी गिरि ने अपने बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी है। इसकी पुष्टि उसके मोबाइल से मिले वीडियो क्लिप में हुई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। वीडियो दोपहर 3.10 बजे बनाई गई है, जिसमें बजरंगी ने अपने परिवार की हत्या और आत्महत्या की बात कही है। मौके से एक तमंचा 315 बोर और दूसरा 12 बोर का मिला है। इस आत्मघाती घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर गोसाई पुरवा, झौहना गांव, कोतवाली देहात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से दो देशी कट्टा और खोखे बरामद 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो देशी कट्टा और खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के भाई राम कुमार गिरि ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित एंगल की जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

झौहना के मजरा गोसाईंपुरवा में बजरंगी का घर गांव से बाहर बना हुआ। कोतवाली देहात पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर दिया गया। चारों को देशी तमंचे से गोली मारी गई है। घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी नहीं है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से दो तमंचे और कई खोखे बरामद हुए हैं। प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

छावनी बना रहा गोसाईंपुरवा

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गई। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाईंपुरवा गांव में मातम पसरा है। देर रात तक गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रही। गांव व घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें