गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा रूट के 56 बूथों पर पुलिस ने रखा गंगाजल, कांवड़ खंडित होने पर मिलेगा हरिद्वार से आया जल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गाजियाबाद में हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। पुलिस ने अपने सभी 56 बूथों पर हरिद्वार से आए गंगाजल की व्यवस्था की है, जिससे कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों को परेशानी ने झेलनी पड़े।
गाजियाबाद कांवड़ यात्रा रूट

 

गाजियाबाद: सावन के शुरू होते ही हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को डायवर्जन प्लान का पालन शुरू कर दिया, जिससे पहले ही दिन कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।

वहीं, कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस के सभी 56 बूथों पर गंगाजल की व्यवस्था की है। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ ही 11 जोनल, 24 सेक्टर और 108 सब मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें