गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत; 10 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार देर रात एक मिनी ट्रक और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मोदीनगर में मिनी ट्रक-ट्रक की टक्कर, तीन की मौत।

 

Anand Vishwakarma मोदीनगर, निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। मिनी ट्रक ( पिकअप)की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दस अस्पताल में भर्ती हैं।

यह मिनी ट्रक कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था। इसी में सवार होकर हरिद्वार पूजन के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर के थाना तिजारा के गांव कलगांव के रमेश, रतन व सरजीत के रूप में हुई है। जबकि अनिल, हर्षित, रोहताश, राजेश, जतिन, बबीता, आशा, शांति व निशिका घायल हैं।

घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहताश की हालत गंभीर बनी है। मिनी ट्रक के पिछले हिस्से को बल्ली व रस्सी लगाकर दो हिस्सों में बांट रखा था। ऊपर पुरुष सो रहे थे। जबकि नीचे महिलाएं। सोनिया विहार रेगुलेटर के पास पहुचंते ही सामने से ट्रक से टक्कर हो गई।

मिनी ट्रक में पीछे ऊपरी हिस्से में बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन फ़ानन में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। इसी बीच आरोपित चालक ट्रक समेत मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए देर रात मसूरी से ट्रक को पकड़ा।

आरोपित चालक छोटू निवासी गांव समेलिया थाना शाहपुरा, भीलवाड़ा राजस्थान व परिचालक पिंटू सिंह निवासी सरेड़ी थाना रुहेला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ट्रक में सामान भरकर मुरादनगर के डिडोली स्थित एएन एंटरप्राइजेस से महाराष्ट्र के कोलार जा रहे थे।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें