लखनऊ में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, हत्या या आत्महत्या की मिस्ट्री में उलझी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजधानी लखनऊ के लालबाग विधायक निवास से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी

 

Anan Vishwakarma, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने प्रदेश के हर सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है। दरअसल, लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि नानकदीन भुर्जी बीजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े होने के साथ ही हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम के एक संगठन के अध्यक्ष भी थे। इस घटना की सूचना मिलते ही विधायक निवास के साथ-साथ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नानकदीन भुर्जी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस अभी स्पष्ट रूप से ये नहीं बता पा रही है कि ये घटना कोई हादसा है या सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

7वीं मंजिल से गिरने पर टूटे दोनों पैर

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिरने पर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके दोनों पैर टूट गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बीजेपी नेताओं ने जताया दुख

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस घटना को लेकर बताया कि वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे, तभी उन्हें नानकदीन भुर्जी के 7वीं मंजिल से गिरने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हम लोग तुरंत मौके पर जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में पता चला कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनके निधन की जानकारी दी। प्रकाश पाल ने कहा कि वे किन परिस्थितियों में और कैसे 7वीं मंजिल से गिरे, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी नहीं है। शुरुआती स्तर पर पुलिस खुदकुशी और हादसे दोनों एंगल से इस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें