गाजियाबाद में 119 किलो ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:बिहार से लाकर एनसीआर में सप्लाई की तैयारी थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गाजियाबाद में 119 किलो ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 

गाजियाबाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की संयुक्त टीम ने नंदग्राम थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 119 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा हैरियर और एक बलेनो कार भी मिली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उड़ीसा और बिहार से ड्रग्स लाकर एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 25 जुलाई को नंदग्राम पुलिस और एएनटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि चमन कॉलोनी स्थित चौधरी पार्किंग के पास एक खाली प्लॉट में ड्रग्स की बड़ी खेप आने वाली है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 119 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनीश कुमार (23) और गुड्डू कुमार उर्फ अंकित कुमार (23) के रूप में बताई, दोनों बिहार के निवासी हैं। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा और बिहार से कम कीमत पर ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद उसे छोटे-छोटे पैकेटों में भरकर वाहनों के जरिए एनसीआर तक पहुंचाते थे और दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

एसीपी के अनुसार, बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्कर कौन हैं, ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और एनसीआर में इनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें