कल CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. पार्टी ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में पीसफुल प्रदर्शन करने की अपील की है

 

जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है.CJP ने कल 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आह्रान किया है कि बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. पार्टी ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. यह प्रदर्शन पेपर लीक मामले और छात्रों के तमाम मुद्दों और मांगों को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.

शेयर हो रहा है डिजिटल लेटर.

सीजेपी ने इस प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पंफलेट के जरिये शेयर की है. यह पंफलेट सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है. सीजेपी ने लोगों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में पीसफुल प्रोटेस्ट करें और एकजुटता दिखाएं.

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें