उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने गाजियाबाद में मचाया कोहराम:शराब के नशे में युवक ने 8 गाड़ियों में टक्कर मारकर 10 लोगों को घायल किया, भीड़ ने जमकर पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियााबाद के मोदीनगर में रविवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आठ वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार ने कोहराम मचा दिया। जहां चालक नशे की हालत में शराब दौड़ता रहा। इस दौरान 10 लोगों को घायल किया। गाड़ी पर आगे की तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। लोग जान बचाने के लिए किसी तरह जान बचाते रहे।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एसबीआई बैंक के सामने एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपी ने अपना नाम अजय बताया, उसने बताया कि मेरे पिता बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। मोदीनगर में लोगों को घायल का फिर निवाड़ी पहुंचा। जहां लोगों ने बाइक से पीछा कर पकड़ा।

इसी कार से अंकुर ने 10 लोगों को घायल किया।

 

मोदीनगर निवासी राकेश ने बताया आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद भीड़ ने जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर मोदीनगर व निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस भीड़ से छुड़ाकर आरोपी को थाने लेकर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैंने दोस्तों के साथ शराब पी थी। भीड़ ने कार का 6 किमी तक पीछा किया। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए।

बाइक, ई-रिक्शा और कारों को मारी टक्कर

हादसा मोदीनगर में दिल्ली मेरठ रोड पर हुआ। यहां एक महिला रजनी व अमित को घायल किया। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी को रोक लिया। भीड़ ने शीशे पीटे तो चालक कार लेकर निवाड़ी रोड पर भाग निकला, निवाड़ी कस्बे के बस स्टैंड के पास भी कई लोगों पर कार चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक, कार मोदीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। हनुमान चौक से पहले उसने एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद बस स्टैंड के पास एक और बाइक, ई-रिक्शा और अन्य कारों समेत कुल आठ वाहनों को टक्कर मार दी। आखिर में कार पेड़ से टकराकर रुक गई।

तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर

हादसे में दिनेश, विशाल, लोकेंद्र, एक 12 वर्षीय बच्चा, पांच वर्षीय उत्तम और सपना समेत सात लोग घायल हुए। विशाल, लोकेंद्र और उत्तम की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को कार से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। क्षतिग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पहला अपना नाम अजय बताया, फिर अंकुर बताया।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें