जवाहर, दिल्ली, डासना और सिहानी गेट को मिलेगा नया रूप, गाजियाबाद नगर निगम करेगा सुंदरीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद नगर निगम शहर के ऐतिहासिक जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और सिहानी गेट का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराएगा। निगम ने इन चारों गेटों का सर्वे कर लिया है और 6 महीने में काम शुरू होगा, साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सुंदरीकरण होगा।

घंटाघर जवाहर गेट का प्रतीकात्मक फोटो

 

गाजियाबाद। शहर की ऐतिहासिक धरोहर कहे जाने वाले जवाहर गेट, दिल्ली गेट, डासना गेट और सिहानी गेट का नगर निगम जीर्णेाद्धार और सुंदरीकरण कराने जा रहा है।

इसके लिए निगम ने इन चारों गेटों का सर्वे भी करा लिया है। निर्माण विभाग इन गेटों का सुंदरीकरण करेगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख छह स्थानों पर स्कल्पचर के माध्यम से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ये स्थान आनंद विहार प्वाइंट, इंदिरापुरम, रोटरी गोल चक्कर, तिगड़ी गोल चक्कर और राज नगर सेक्टर 10 हैं।

आगामी 6 महीने के भीतर शहर के प्राचीन द्वारों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन तालाबों,मार्गों और इमारतों का भी नगर निगम जीर्णोद्धार करेगा।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें