गाजियाबाद में सरकारी काम निपटा कर रात में बहन से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बच्‍चों संग खिंचाई फोटो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Cm Yogi Adityanath In Ghaziabad: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राजनगर एक्‍सटेंशन में रहने वाली अपनी बहन पुष्‍पा चौधरी से मुलाकात की।

गाजियाबाद में सीएम योगी ने बच्‍चों संग खिंचाई फोटो

 

गाजियाबाद: यूपी के मुख्‍यमंत्री शुक्रवार को सरकारी काम से गाजियाबाद में थे। यहां जनसभा और अधिकारियों संग बैठक निपटाने के बाद रात को वह राजनगर एक्‍सटेंशन में रहने वाली अपनी बहन पुष्‍पा चौधरी से मिलने पहुंच गए। एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में वह रात करीब नौ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सीएम योगी के सोसाइटी में पहुंचने पर स्‍थानीय लोगों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ करीब 45 मिनट तक सोसाइटी में रहे। सोसाइटी के लोगों और बच्‍चों के अनुरोध पर मुख्‍यमंत्री ने उनके साथ तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। बहन से मुलाकात के दौरान योगी ने उनका और परिवार का कुशलक्षेम जाना।

पीडब्‍ल्‍यूडी गेस्‍ट हाउस में किया रात्रि विश्राम

बहन से मुलाकात के बाद सीएम योगी रात्रि विश्राम के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी गेस्‍ट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने भोजन किया। सादा पसंद भोजन पसंद होने की वजह से उनके लिए लौकी चना की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्‍जी बनवाई गई थी।

मोदीनगर और मुरादनगर को दिए कई सौगात

इससे पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मुरादनगर में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे राजपाल त्‍यागी की प्रथम पुण्‍यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुशासन का मॉडल दिया है। जहां सुरक्षा होगी, वहां समृद्धि आएगी। यही कारण है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्‍ली का ग्रोथ इंजन बन चुका है। आधे घंटे के संबोधन में सीएम ने मुरादनगर और मोदीनगर में 868 करोड़ की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

आज दूधेश्वरनाथ मंदिर में कर सकते हैं जलाभिषेक

शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी में अपनी बहन से मिलने पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक वह वहां रहे। बाद में वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए। रात्रि में वहां रुकने के बाद शनिवार सुबह वह दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन में खड़े हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर और मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें