IRCTC की पुरानी Vs नई वेबसाइट: लॉगिन से टिकट बुकिंग और पेमेंट तक क्या-क्या बदला?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भारतीय रेलवे ने 24 साल बाद IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव कर दिया है. हर दिन करीब 14.5 लाख टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए अब ट्रेन टिकट बुक करना आसान, तेज रहेगा.

रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है.

 

IRCTC Beta Version New Website Launch: भारतीय ट्रेन से हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं. ऐसे में अगर रेलवे की वेवसाइट कुछ मिनटों के लिए भी हैंग या स्लो हो जाए, तो लाखों लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने 24 साल बाद IRCTC की वेबसाइट को एक नए अवतार और अपडेट के साथ पेश किया है.

रेलवे ने 15 जुलाई की शाम IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव कर दिया है. इस नई वेबसाइट को आप सीधे www.irctc.co.in/eticket/ लिंक पर जाकर देख सकते हैं. साथ ही, मौजूदा पुरानी वेबसाइट के होमपेज पर भी नए पोर्टल का लिंक दिया है. तो चलिए जानते हैं कि इस नई वेबसाइट में क्या खास है.

लॉगिन से लेकर पेमेंट तक नया अनुभव

नई वेबसाइट में सिर्फ एक ही क्लिक में लॉगिन हो जाता है. साथ ही ट्रेन सर्च करने से लेकर पेमेंट पेज तक जाने में वेबसाइट बहुत ही तेज काम कर रही है. किस क्लास में कितनी सीटें मौजूद हैं, इसकी जानकारी एक ही जगह मिल रही है.

लेआउट में क्या-क्या बदला?

 

वेबसाइट के इंटरफेस की बात करें तो ये पुरानी वेबसाइट से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. बहुत ही जल्दी पेज लोड हो रहा है और कोई भी ग्राफिक्स या फालतू का ऐड पेज पर नजर नहीं आ रहा. इसके अलावा फॉन्ट साइज पहले से बेहतर हुआ है. कलर कॉम्बिनेशन भी पहले से बढ़िया लग रहा है. कुल मिलाकर वेबसाइट का बीटा वर्जन पुरानी वेबसाइट से ज्यादा यूजर फ्रेंडली, फास्ट है.

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें