अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, जंतर-मंतर पर हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Ink Throw Abhijeet Dipke: दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई है। एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी। सोनम वांगचुक को आज सुबह ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, इसी के बाद दिन में अभिजीत पर स्याही फेंकी गई।
अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही

 

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई हैं। एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। दिल्ली के जंतर मंतर पर इस घटनाक्रम के बाद हंगामा मच गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा कि कैसे महिला अचानक ही दीपके के पास पहुंची और इंक फेंका। ये पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे।

CJP फाउंडर पर फेंकी गई इंक

दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार सुबह से ही काफी गहमागहमी देखने को मिली। सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को उठाया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। जैसे ही ये घटनाक्रम हुआ तो अभिजीत दीपके ने खुद भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। इसी बीच दिन में अचानक ही उन पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें