नोएडा में रियल एस्टेट कंपनी के बिजनेस मॉडल पर सवाल, जमीन की बिक्री से लेकर MLM प्लान तक RED 7 NEWS की पड़ताल जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नोएडा। सेक्टर-8 स्थित Amanda Real Space Private Limited के रियल एस्टेट और प्लॉटिंग कारोबार को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर संदीप शर्मा का नाम सामने आता है। कंपनी की ओर से कृषि भूमि खरीदकर उसे लोगों को बेचने का दावा किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ कंपनी से जुड़े कार्यक्रमों, वीडियो और व्हाट्सऐप ग्रुप की जानकारी में लोगों को टीम बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और प्लान के आधार पर लाभ मिलने से जुड़ी चर्चाएं सामने आने का दावा किया जा रहा है।

Amanda Real Space Private Limited

कंपनी के डायरेक्टर संदीप शर्मा इन आरोपों से साफ इनकार करते हैं। उनका कहना है कि कंपनी किसी प्रकार का MLM कारोबार नहीं चला रही है, बल्कि कृषि भूमि खरीदकर उसे लोगों को बेचने का काम करती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कंपनी का वास्तविक बिजनेस मॉडल क्या है और लोगों को जोड़ने तथा टीम बनाने की व्यवस्था का जमीन की बिक्री से क्या संबंध है?

RED 7 NEWS की पड़ताल में सामने आया कि कंपनी की ओर से जिम कॉर्बेट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 200 से 250 लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। कार्यक्रम में कंपनी के प्लान और जमीन से जुड़े मॉडल को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। RED 7 NEWS के पास कार्यक्रम से संबंधित वीडियो फुटेज और तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।

मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है। कंपनी की ओर से अपने प्रचार-प्रसार के लिए फिल्मी हस्ती और अभिनेता सुदेश बेरी को भी कार्यक्रम में बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। सुदेश बेरी की मौजूदगी के जरिए कंपनी ने अपने रियल एस्टेट कारोबार और बिजनेस मॉडल का प्रचार-प्रसार किया। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि कंपनी अपने कारोबार को लोगों के बीच स्थापित करने के लिए फिल्मी हस्तियों की लोकप्रियता का किस तरह इस्तेमाल कर रही है।

“कंपनी के डायरेक्टर संदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें फिल्मी हस्ती और अभिनेता सुदेश बेरी को भी विशेष रूप से बुलाया गया

पड़ताल के दौरान सामने आए कुछ वीडियो और व्हाट्सऐप ग्रुप की जानकारी में ₹5,000 से ID शुरू करने, टीम बनाने, नए लोगों को जोड़ने और अलग-अलग प्लान के आधार पर लाभ मिलने से संबंधित दावे और चर्चाएं दिखाई देती हैं। अब सवाल यह है कि अगर कंपनी का पूरा कारोबार केवल कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त पर आधारित है, तो फिर ID, टीम बनाने और नए लोगों को जोड़ने का यह पूरा सिस्टम किस उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है?

मामले में जमीन की कानूनी स्थिति भी सबसे अहम सवालों में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर लोगों के सामने फार्महाउस के नाम पर जमीन का बड़ा हिस्सा बेचने की बात रखे जाने की जानकारी सामने आई। वहीं जब RED 7 NEWS की टीम ने कंपनी से जमीन की रजिस्ट्री और संबंधित दस्तावेजों को लेकर सवाल किया तो रजिस्ट्री की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हुए।

यदि जमीन की बिक्री की जा रही है तो खरीदार को वास्तव में कौन सा कानूनी अधिकार दिया जा रहा है? जमीन कृषि भूमि है तो उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा? क्या संबंधित भूमि के लिए आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं? क्या खरीदारों के साथ बिक्री से संबंधित सभी दस्तावेज और शर्तें स्पष्ट रूप से साझा की जा रही हैं? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब दस्तावेजों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकता है।

इसी बीच कंपनी से जुड़े कार्यक्रमों में कुछ नेटवर्कर्स द्वारा अपनी-अपनी टीम के लोगों को प्लान समझाने और नए लोगों को जोड़ने से जुड़े दावे भी सामने आए हैं। ID लगाने, टीम बनाने और उसके आधार पर लाभ मिलने की चर्चाओं ने कंपनी के बिजनेस मॉडल को लेकर और सवाल खड़े कर दिए हैं।

RED 7 NEWS की टीम ने मामले की जानकारी लेने के लिए कंपनी के कार्यालय पहुंचकर जिम्मेदार लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया। कंपनी के डायरेक्टर संदीप शर्मा से जब पूछा गया कि क्या रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में MLM का कोई प्लान चलाया जा रहा है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उनका कहना है कि वह MLM नहीं चला रहे हैं और कृषि भूमि खरीदकर लोगों को बेचने का काम कर रहे हैं।

लेकिन सवाल अभी खत्म नहीं हुए हैं। कंपनी के दावे और कार्यक्रमों में सामने आए कथित प्लान के बीच अंतर को स्पष्ट करने के लिए जमीन की रजिस्ट्री, भूमि संबंधी दस्तावेज, कंपनी का बिजनेस मॉडल, भुगतान व्यवस्था, खरीदारों को दिए जाने वाले दस्तावेज और लोगों को जोड़ने से संबंधित प्लान की जांच जरूरी है।

इसी मामले में RED 7 NEWS की ओर से कंपनी को आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से एक नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें कंपनी से पूरे मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। RED 7 NEWS ने कंपनी से कहा है कि वह अपने बिजनेस मॉडल, जमीन की स्थिति, रजिस्ट्री और अन्य संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दे।

RED 7 NEWS के पास इस पूरे मामले से जुड़े वीडियो फुटेज, कार्यक्रम की तस्वीरें, व्हाट्सऐप ग्रुप से संबंधित जानकारी और कंपनी से हुई बातचीत से जुड़े तथ्य मौजूद हैं। इन सभी की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर Amanda Real Space Private Limited का कारोबार केवल कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त पर आधारित है, तो ₹5,000 से ID, टीम बनाने और नए लोगों को जोड़ने का मॉडल क्यों दिखाई दे रहा है? जमीन की वास्तविक कानूनी स्थिति क्या है? खरीदारों को कौन से दस्तावेज दिए जा रहे हैं? और जिस जमीन को फार्महाउस के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है, उसकी रजिस्ट्री और उपयोग की कानूनी स्थिति क्या है?

इन सवालों के जवाब कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों और संबंधित सरकारी रिकॉर्ड से ही स्पष्ट होंगे। RED 7 NEWS इस मामले में कंपनी का पक्ष भी लगातार सामने रखेगा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर अपनी अगली रिपोर्ट में बताएगा कि Amanda Real Space Private Limited का वास्तविक बिजनेस मॉडल क्या है और सामने आए MLM संबंधी आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें