उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बीच नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर भरभराकर गिरा, एक शख्स घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बारिश के बाद करीब 50 मीटर लंबा डिवाइडर गिर गया. घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. मौके पर पुलिस और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास ढहा डिवाइडर

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया है. मेट्रो स्टेशन के पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया. यह डिवाइडर करीब 50 मीटर से ज्यादा लंबाई में टूटकर गिरा है. बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद यह हादसा हुआ. इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है. हादसे के बाद मौके पर तुरंत प्रशासन की टीम पहुंच गई.

के सेक्टर 16 इलाके की है, जहां मेट्रो स्टेशन के पास बना डिवाइडर अचानक ढह गया. डिवाइडर का यह हिस्सा मेट्रो पिलर के ठीक नीचे बना हुआ था. स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान या उसके तुरंत बाद यह पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा. डिवाइडर की लंबाई करीब 50 मीटर से ज्यादा बताई जा रही है, जिससे इस हादसे का दायरा काफी बड़ा माना जा रहा है.

मौके पर एसीपी (ACP) खुद मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही संबंधित थाने के एसएचओ (SHO) भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए. नोएडा अथॉरिटी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और डिवाइडर गिरने की वजह और नुकसान का आकलन करना शुरू किया.

फिलहाल इस हादसे को लेकर प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है. मौके पर मौजूद अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घायल व्यक्ति को लेकर आगे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बारिश के बाद हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है.

नोएडा में झमाझम बारिश

नोएडा की बारिश वाली सड़कों का जो दृश्य सामने आएं हैं उसे देखकर लगता है मानो शहर ने सांस ली हो और गर्मी से लोगों को राहत मिली. गीली सड़कों पर कारें, बाइक, ऑटो और ट्रक धीरे-धीरे चल रहे हैं.

ओवरब्रिज के नीचे पानी जमा है, ट्राफिक लाइट हरी-लाल झपक रही है. लोग रेनकोट पहने बाइक पर सवार हैं, कुछ पैदल चल रहे हैं. आसमान धुंधला है, पेड़ हरे-भरे दिख रहे हैं.

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें