गाजियाबाद की सोसाइटी में हड़कंप, 9वीं मंजिल से गिरा युवक; जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में रविवार को एक युवक की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्री पाल के अनुसार, मृतक की पहचान चिरंजीव विहार निवासी 28 वर्षीय एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिकी अपने दोस्त जीजो मैथ्यू से मिलने अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट पर आया था। इसी दौरान वह अचानक इमारत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ और शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही सोसाइटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

9वीं मंजिल से गिरा युवक, मौत बनी रहस्य।
Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें