Ghaziabad Crime: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद और चल गई गोलियां, युवक के पेट और कंधे में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गाजियाबाद की माता कॉलोनी में शराब पीने के दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त पर फायरिंग कर दी। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर के पेट और कंधे में दो गोलियां लगीं। इस मामले में अब 7 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

गाजियाबाद: माता कॉलोनी में रविवार रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में हुई कहासुनी के बाद एक ने फायरिंग कर दी। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पेट और कंधे में दो गोलियां लगीं। उसकी हालत गंभीर है। घायल के पिता अशोक ने अमन उर्फ जव्वा, सुमित दुजाना, अरुण, शिवा वेद, अजय उर्फ भूरी, प्रवीण गहलोत, मोहित बैंसला और एक अज्ञात पर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

शराब पीने के दौरान मारी गोली

कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि माता कॉलोनी में रहने वाले अमन उर्फ जव्वा और आकाश बिहारी अपने अन्य साथियों के साथ रविवार की रात करीब सवा आठ बजे कॉलोनी में ही स्थित प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने शराब पी रहे थे। इसी दौरान आकाश बिहारी और अमन का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अमन उर्फ जव्वा ने आकाश बिहारी पर तमंचा तान दिया और कई राउंड फायरिंग की।

घायल का चल रहा इलाज

एसीपी ने बताया कि फायरिंग में आकाश बिहारी के पेट और कंधे में दो गोलियां लगी। आकाश बिहारी गोली लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से एम्स रेफर कर दिया गया।

पहले हुई थी कहासुनी, बाद में बढ़ा विवाद

एसीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। इसमें अमन और आकाश में कहासुनी हुई थी। लोगों के सामने बेइज्जत होने से नाराज अमन उर्फ जव्वा तमंचा लेकर रविवार शाम आकाश के पास पहुंचा। दोनों ने शराब पी और नशे में अमन ने आकाश को दो गोलियां मार दी। आरोपी की तलाश जारी है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें