CJP Parliament March Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, संसद भवन के गेट बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jantar Mantar Live Update : कॉकरोच जनता पार्टी ने आज जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च का आह्वान किया हुआ है। दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

संसद मार्ग पर पुलिस की बैरिकेडिंग गिराते प्रदर्शनकारी।

 

 नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आज सोमवार को होने वाले ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जंतर-मंतर के पास 5000 जवान तैनात किए गए हैं, इसके अलावा धरना स्थल क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है।

संसद मार्च में शामिल आंदोलनकारियों से सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों के संसद के करीब पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संसद परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें