मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादनगर, गाजियाबाद में 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और 57 का शिलान्यास शामिल है, जो मोदीनगर व मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद के मुरादनगर पहुंचकर जिले को 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुल 33 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 57 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये सभी परियोजनाएं मुख्य रूप से मोदीनगर और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं, जिनका उद्देश्य सड़क, आवास, पेयजल, शिक्षा, पुलिस और औद्योगिक विकास को नई गति देना है।
मुख्यमंत्री जिन 33 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रमुख रूप से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बैरक का निर्माण, 100 एवं 150 जवानों के लिए दो नई बैरकों का निर्माण, मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, शास्त्रीनगर में राज गैस एजेंसी से बागवाली कॉलोनी होते हुए रजापुर फ्लाईओवर तक सड़क की रिसर्फेसिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में 856 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण, मोदीनगर में ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, रावली सुराना मार्ग पर मुख्य द्वार से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण, सिखेड़ा हजारी से फफराना मार्ग का निर्माण, हदयपुर भंडोला, कनकपुर, शेरपुर, शकूरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निवाड़ी में 240 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण शामिल है।
लोकार्पण की 10 प्रमुख परियोजनाएं
- 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बैरक का निर्माण।
- 47वीं वाहिनी पीएसी में 100 एवं 150 जवानों के लिए दो नई बैरकों का निर्माण।
- मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण।
- शास्त्रीनगर में राज गैस एजेंसी से बागवाली कॉलोनी होते हुए रजापुर फ्लाईओवर तक सड़क की रिसर्फेसिंग।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में 856 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण।
- मोदीनगर में ड्रग वेयरहाउस का निर्माण।
- रावली सुराना मार्ग पर मुख्य द्वार से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण।
- सिखेड़ा हजारी से फफराना मार्ग का निर्माण।
- हदयपुर भंडोला, कनकपुर, शेरपुर, शकूरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निवाड़ी में 240 ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण माना जा रहा है, जिससे शहर के यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस, शिक्षा, सड़क, पुल, पार्क और सीवर जैसी कई आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।
शिलान्यास की 10 प्रमुख परियोजनाएं
- हापुड़ चुंगी पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण।
- पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण।
- भदौली में नवीन हाईस्कूल भवन का निर्माण।
- दुहाई औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग का निर्माण।
- हापुड़ रोड से थाना मधुबन-बापूधाम तक सड़क एवं नाले का निर्माण।
- मोदीनगर में मतौर-डोलचा सीमा के बीच हरनंदी नदी पर दो लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण।
- मुरादनगर के भदौली के पास हरनंदी नदी पर दो लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण।
- राजनगर एक्सटेंशन में हम-तुम रोड का चौड़ीकरण, ड्रेनेज एवं सीवर लाइन का निर्माण।
- मधुबन-बापूधाम में विकसित भारत पार्क का निर्माण।
- थाना बापूधाम के प्रशासनिक भवन का निर्माण।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की तैनाती के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में सड़क, आवास, पेयजल, शिक्षा, पुलिस व्यवस्था और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के यातायात दबाव को कम करने में बड़ी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
✍️ संवाददाता : आनंद विश्वकर्मा | RED7 NEWS










