“तीनों मांगें पूरी होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने खत्म किया आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार; जंतर-मंतर खाली होने लगा, प्रदर्शनकारी लौटने लगे।”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं।

रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शनिवार रात होते ही जंतर-मंतर खाली होना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी लौट रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न लगातार चल रहा है। पुलिस भी लौटने लगी है।

 

जंतर-मंतर पर छात्र एकता जिंदाबाद लिखा केक कटा

जंतर-मंतर पर छात्र एकता जिंदाबाद लिखा केक कटा

 

कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की। सौरव ने कहा- बैठक का कोई खास एजेंडा नहीं था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे। हमने उन्हें साफ तौर पर बताया कि हमने उन सभी पुलिस अधिकारियों और RAF जवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है, जिन्हें वीडियो या तस्वीरों में जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें