गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर पर्दा डालने वाले अफसरों पर होगा एक्शन, संयुक्त सचिव ने सभी प्राधिकरणों को दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share करें

✓ Link copy हो गया!
गोरखपुर में 10 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या आरोपी डायल 112 में सिपाही पर तैनात है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर पर्दा डालने पर होगी कार्रवाई (एआई इमेज)

 

अखंड प्रताप सिंह, गाजियाबाद: विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद के तहत आने वाले भवनों और भूखंडों में अग्निकांडों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य और आर्यनगर (कानपुर नगर) से विधायक अमिताभ बाजपेयी ने इस मुद्दे को शासन के समक्ष उठाया था।

संयुक्त सचिन ने प्राधिकरण को दिए निर्देश

इस पर शासन के संयुक्त सचिव गिरीश चंद्र मिश्र ने सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और आवास आयुक्त को पत्र भेजकर पारदर्शी और सुधारात्मक नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर आंखें मूंदने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Red 7 News 24
Author: Red 7 News 24

Leave a Comment

और पढ़ें